फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बस को ओवरटेक कर रही थार ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत

विज्ञापन
निजामबाद के फरिहा ईदगाह के पास हादसे के बाद गंभीरपुर के बेलवा मोड के पास खड़ी थार। संवाद
विज्ञापन
फरिहा। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा ईदगाह के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवार शमशाद उर्फ गुड्डू (50) की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक मनीष कुमार (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर वहां से भागते हुए गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलवा मोड के पास थार छोड़कर भाग निकले। मृतक के पिता फरियाद अहमद ने तहरीर देकर थार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा निवासी पिता फरियाद अहमद ने बताया कि शमशाद उर्फ गुड्डू व मनीष कुमार फरिहा चौक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की तेज रफ्तार थार स्कूली बस को ओवरटेक कर रही थी।
इस दौरान थार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

वहां चिकित्सक ने शमशाद उर्फ गुड्डू की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक की पत्नी की छह वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन पुत्र हैं, जिनकी देखभाल वह स्वयं कर रहे थे। हादसे के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठ गया। घटना के बाद परिवार और गांव में मातम छाया हुआ है। निजामाबाद थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि घटना हुई है इसकी जानकारी है लेकिन मामले में कोई तहरीर नहीं मिली थी। मृतक के पिता की तहरीर पर वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें