फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप लगाकर कोविड की हुई जांच और कराया वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। प्राथमिक विद्यालय सरायमीर में मंगलवार को पीएचसी मिर्जापुर के चिकित्साधिकारी डा. मोअज्जम खान के नेतृत्व में कैंप लगाया गया। जिसमें स्वास्थ्य टीम ने 72 लोगों का एंटीजन जांच किया। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं 40 लोगों को कोविड का वैक्सीन लगाया गया। स्वास्थ्य टीम में डा. बृजेश कुमार विश्वकर्मा, तारा देवी, भानमती, शारदा, उर्मिला व ऊषा शामिल रहीं। मेजवा प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के 88 युवाओं का टीका करण किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम रसावां, कुशल गांव और टेऊंगा में शिविर लगाकर 45 वर्ष से ऊपर के 142 लोगों को कोविड शिल्ड का टीका लगाया गया। प्रतिरक्षण अधिकारी मुकेश मौर्य ने बताया कि वैक्सीन लगाने के बाद हल्का बुखार आना यह स्वाभाविक है। इससे डरने की कोई बात नहीं है। इस टीम में डाक्टर मोहम्मद अजीम, मुन्नीलाल अग्रहरि, अर्चना, वर्तिका व बाबर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें