फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जांच को शहर में स्थापित हुए दस बूथ, सोमवार से एक बूथ पर जांच भी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन के निर्देश पर श्वास, शुगर समेत अन्य गंभीर बीमारों से ग्रसित लोगों की कोरोना जांच के लिए जिले में स्टैटिक बूथ स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी गई। शहर के अलग-अलग स्थानों पर दस स्टैटिक बूथ स्थापित किए गए हैं। एक बूथ पर सोमवार से जांच भी हो गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि अभी शहरी क्षेत्र में कुल सात स्थानों पर कोरोना की जांच के लिए स्टैटिक बूथ स्थापित किए गए हैं। इसमें एक बूथ कुरैशिया स्कूल कोट मुहल्ला जालंधरी क्षेत्र में स्थापित हुआ है। यहां एलटी के रुप में विश्वजीत यादव व पूजा राय की तैनाती की गई है। प्रावि नरौली बूथ पर शुभम यादव व विशाल श्रीवास्तव, शनिदेव मंदिर कालीनगंज बूथ पर नवीन चौहान व राहुल गौतम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दलसिंगार पर आनंद प्रताप व ज्ञानेंद्र यादव, कांशीराम आवास डीएवी पर कंचन सिंह व मुकेश कुमार, कांशीराम का आवास मातबरगंज इंद्रमणि पांडेय व अजय कुमार राय, वेस्ली स्कूल पर विपिन राय निधि यादव की तैनाती की गई है। वहीं प्रावि सिधारी हाइडिल बूथ पर अमित कुमार व अरूण यादव, प्रावि सिधारी बूथ पर अभिषेक व अमित कुमार और प्रावि जाफरपुर पर विपिन रावत व धनंजय यादव को तैनात किया गया है। सीएमओ ने बताया कि इन बूथों पर कोई भी गंभीर बीमारी से ग्रसित, श्वास व शुगर का मरीज पहुंच कर अपनी कोरोना जांच करा सकता है। सोमवार से दलसिंगार बूथ पर काम शुरू करा दिया गया है। इस बूथ का लोकार्पण जिलाधिकारी राजेश कुमार ने किया। शेष छह बूथ भी एक-दो दिन में शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें