शहर कोतवाली के मुकेरीगंज में बुधवार की सुबह बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार किशोर की जहां मौत हो गई तो वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खतीबपुर गांव निवासी अजीम अब्बास (17) पुत्र अहमद मेंहदी शिब्ली पीजी कालेज में बीसीए की परीक्षा देने बाइक से शिब्ली कालेज आ रहा था। उसके साथ दो दोस्त भी थे। मुकेरीगंज मुहल्ले में अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए जबकि अजीम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और दोनों घायलों को जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर परिजनों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना घर पहुंची तो परिजन बिलख पड़े।