फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अपहृत कर सात दिनों तक गैंगरेप 16-41-46

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों द्वारा कमरे में बंद कर एक किशोरी से सात दिन तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी 18 मई की रात से लापता थी और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। आरोपियों के चंगुल से छूट कर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बतायी। मामले में अपहरण और बलात्कार की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को बृहस्पतिवार की देर शाम बनकट बाजार से गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा फरार है। किशोरी के परिजनों के अनुसार 18 मई की रात किशोरी शौच के लिए घर से निकली थी और लापता हो गई थी। उन्होंने 19 मई को किशोरी के लापता होने की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। सात दिन बाद किशोरी किसी तरह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूट कर घर पहुंची और आपबीती बताई तो परिजन उसे लेकर थाने पर पहुंचे। किशोरी ने बताया कि गांव के दो युवकों ने उस घर में बंद किया था और प्रतिदिन दोनों दुष्कर्म कर रहे थे। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूट कर भागी। पुलिस ने गुमशुदगी के मुकदमे अपहरण व रेप के धाराओं को बढ़ते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी सोनू चौहान पुत्र सतीश चौहान बनकट बाजार से गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी यशवंत फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें