फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण पूर्ण होने पर रिक्रूट आरक्षियों को दिलायी गई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 180 रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर शुक्रवार को पुलिस लाइन बहुउद्देशीय हाल में आयोजित दीक्षांत समारोह में आरक्षियों को मुख्य अतिथि डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने शपथ दिलायी और सर्वोत्तम अंक पाने वाले 31 रिक्रूट आरक्षियों को सम्मानित किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने दीक्षांत परेड का निरीक्षण करने के साथ मान प्रणाम ग्रहण किया। इसके बाद अन्त:कक्षीय संपूर्ण विषय व वाह्य कक्षीय संपूर्ण विषयों में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर सबसे अधिक अंक पाने वाले रिक्रूट आरक्षी रोहित यादव और प्रवीण कुमार दूबे तथा सर्वांग सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु आरक्षी शुभम मिश्रा सहित कुल 31 लोगो रिक्रूटो को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। परेड कमांडर के रुप में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रिक्रूट आरक्षी शुभम तिवारी, नितीष कुमार सिंह तथा दीपक सेन रहे। इसके पश्चात डीआईजी सुभाष चंद्र दूबे व एसपी सुधीर कुमार सिंह ने रिक्रूट आरक्षियों को ईमानदारी एवं परिश्रम का पाठ पढाते हुए बताया कि पुलिस बल का हिस्सा बनने के बाद आपकी समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ जाती है । जीवन में अनुशासन सफलता का मूल मंत्र है। साथ ही साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई । इस अवसर पर एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, एसपी यातायात सुधीर कुमार जायसवाल, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, सीओ सगड़ी गोपाल स्वरूप वाजपेयी, प्रतिसार निरीक्षक प्रमोद दूबे, आरटीसी प्रभारी राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें