नगर से सटे धर्मूनाले के समीप स्थित महात्मा घाट पर मंगलवार की सुबह एक युवक तमसा नदीं में डूब गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस डूबे युवक की तलाश में जुट गई।
कोट किला निवासी अरमान 17 अपने दोस्त के डब्लू के साथ तमसा में नहाने के लिए गया था। दोनों दोस्त नहाने लगे। लोगों की मानें तो दोनों एक बार तमसा में एक तरफ से दूसरी तरफ तक चले गई। वहां से वापस लौटते समय अरमान नदी में डूबने लगा। डब्लू ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं सका। जब उसने शोर मचाया तो काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने अरमान की तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस भी अरमान की तलाश में जुट गई। गोताखोरों को भी नदी में उतारा। समाचार लिखे जाने तक अरमान का पता नहीं चल सका था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।