लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने सोमवार की सुबह पिता की डांट से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराए। जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महुला गांव निवासिनी अनुष्का (15) को सोमवार की सुबह उसके पिता ने पढ़ाई न करने फटकार लगाई थी। जिससे क्षुब्ध होकर उसने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराए, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतक किशोरी दो भाईयों की इकलौती बहन थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।