फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बंद मकान का ताला तोड़ नकदी व आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में एक बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने नकदी व जेवरात पर रविवार की रात हाथ साफ कर दिया। सोमवार को परिजन लखनऊ से घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना के बाबत पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

पकड़ी गांव निवासी श्याम कन्हैया यादव लगभग 20 दिन से पत्नी विमला देवी को लेकर लखनऊ गए थे। विमला देवी की तबीयत खराब थी और वहीं इलाज चल रहा था। गांव के मकान में ताला बंद कर दंपत्ति लखनऊ गए थे। सोमवार को श्याम कन्हैया वापस घर लौटे तो मुख्य गेट का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जा कर देखा तो सारा सामान इधर-उधर फैला हुआ था। घर में रखे जेवरात व नकदी आदि गायब थे। पीड़ित के अनुसार चोर लगभग ढाई लाख के जेवरात आदि उठा ले गए है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर यूपी 112 टीम पहुंची और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें