फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में स्कूल गई किशोरी गायब: तीसरे दिन भी घर नहीं लौटी छात्रा, पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 04 Dec 2021 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के एक गांव की किशोरी स्कूल गई थी, जो अभी तक नहीं लौटी है। पिता ने थाने में एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक किशोरी के अचानक गायब हो जाने से हड़कंप मच गया। किशोरी गुरुवार को स्कूल गई थी और तब से नहीं लौटी है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मामला सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। 17 वर्षीय किशोरी रोज की तरह गुरुवार को भी स्कूल गई थी। वह नोनारी स्थित कमला प्रसाद इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

अपने स्तर से खोजबीन के बाद पिता सरायमीर थाने पहुंचा और बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर में उसने अपने पट्टीदार के साढू के लड़के सूरज पुत्र गुलाब को नामजद किया है। जो निजामाबाद थाना क्षेत्र के चंदाभारी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने अहपरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें