फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: करंट की चपेट में आने से किशोर की गई जान

विज्ञापन
मृतक सागर सिंह की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर मुहम्मदपुर गांव में मंगलवार की शाम को करंट की चपेट में आने से सागर सिंह (7) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच हो रही है। पिता शिवराज सिंह ने बताया कि उनके बेटे सागर सिंह मंगलवार की शाम करीब चार बजे घर से लगभग 50 मीटर दूर खेत में शौच के लिए गया था। उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खेत में पहुंचने पर सागर सिंह बिजली के खंभे के पास अचेत पड़ा थे।
विज्ञापन

परिजन उसे उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर गंभीरपुर पुलिस पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता शिवराज सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बालक की मौत करंट की चपेट में आने से होने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। मार्टीनगंज बिजली उपकेंद्र के एसडीओ संदीप चंद्रा ने बताया कि जांच में किसी कर्मचारी की लापरवाही सामने आएगी तो संबंधित लाइनमैन पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें