फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई की वेबसाइट में तकनीकी गड़बड़ी, आवेदन करना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के अंतर्गत निजी विद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया तो शुरू हो गई है, लेकिन वेबसाइट ठीक से काम नहीं कर रही। इसकी वजह से बच्चों का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। कई बार प्रयास के बाद पंजीकरण होता भी है तो अभिभावकों द्वारा भरे गए स्कूलों के विकल्प गायब हो जाते हैं। अभिभावकों का मोबाइल नंबर भी पंजीकृत नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

आरटीई के तहत दाखिले की प्रक्रिया दो मार्च से ही शुरू हुई है। पहले चरण में 25 मार्च तक आवेदन लिए गए थे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र का सत्यापन कर उन्हें लॉक करने की अंतिम तिथि 26 से 28 मार्च थी। छह अप्रैल को लॉटरी निकाली गई जिसमें कुल 551 बच्चों का चयन हुआ है। वहीं 431 बच्चों का आवेदन विभिन्न कारणों से रिजेक्ट हो गया।
अब दूसरे चरण में आवेदन करने की तिथि एक से 23 अप्रैल तक है। आवेदक जनसेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर रहे लेकिन नेटवर्क की समस्या से आवेदन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में आवेदक परेशान हो रहे हैं। घंटों जनसेवा केंद्र पर प्रयास कर रहे लेकिन हो नहीं पा रहा है। फार्म भरने के बाद पूरी प्रक्रिया फेल हो जा रही है। जिससे आवेदक परेशान हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि आवेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया है। आवेदक वेबसाइट पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकता है। नेटवर्क की समस्याएं आ रही है लेकिन प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें