फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र...शौचालय-पंचायत भवन का लोकार्पण-शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में इस समय दो कार्यक्रमों की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति पाने वाले नए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इसको लेकर जनपद में एनआईसी के साथ ही नेहरू हाल और शिब्ली कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 19 अक्टूबर को मुख्यमंत्री लखनऊ से जनपद के विभिन्न गांवों में बनने वाले सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवनों का ई-लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दोनों कार्यक्रमों को लेकर के जिला प्रशासन की ओर से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में 69000 बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में 1376 शिक्षकों की भर्ती होनी है। इसके लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया बुधवार से शुरू कर दी गई है। काउंसिलिंग के बाद मुख्यमंत्री 16 अक्टूबर को लखनऊ से शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इसका ऑनलाइन प्रसारण करने के साथ ही कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी भवन में पांच शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। नेहरू हाल और शिब्ली कॉलेज में भी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं, जनपद में विभिन्न ग्राम पंचायतों में बनने वाले सामुदायिक शौचालय और पंचायत का ई-शिलान्यास एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री की ओर से 19 अक्टूबर को लखनऊ से किया जाएगा। इसके लिए भी जनपद में तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि जनपद में 1859 सामुदायिक शौचालय बनाए जाने हैं और 939 पंचायत भवन बनावे हैं। इसमें कई पूर्ण कर लिए गए हैं। जो भवन पूर्ण हो गए हैं उनका लोकार्पण और जिनका निर्माण किया जाना है उनका शिलान्यास मुख्यमंत्री 19 अक्टूबर को करेंगे। सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवनों का निर्माण के लिए बीडियो और एडीओ पंचायत को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। कुछ स्थानों पर जमीन की समस्या है। इसके लिए भी एसडीएम और मुख्य राजस्व अधिकारी से बात करके समाधान निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें