आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक रविवार को शिक्षक सदन में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि शिक्षकों के निलंबन और वेतन कटौती कर परेशान किया जा रहा है। प्रभारी प्रधानाध्यापकों को पद के अनुरूप वेतन देने और चयन वेतनमान के प्रकरण भी लंबित हैं। जिला मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण नहीं हुआ तो संघ धरना-प्रदर्शन करेगा। बैठक में राजेंद्र यादव, सुशील त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, हरेंद्र यादव, रामाशीष राय और रमेश सिंह मौजूद रहे। संवाद