फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने भेजी कोरोना से मृत शिक्षकों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी में लगाए गए 65 शिक्षकों की मौत की सूची उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश नेतृत्व को भेजी है। हालांकि बीएसए कार्यालय के पास मृत शिक्षकों का आंकड़ा ही नहीं है। इसलिए शासन की ओर से मृत शिक्षकों के संबंध में जानकारी मांगी गई है। वहीं माध्यमिक के करीब एक दर्जन शिक्षकों की मौत हो गई है। जबकि विभागीय आंकड़े बहुत कम प्रदर्शित किए हैं।मुख्यमंत्री ने पूरे मामले में सकारात्मक रुख अख्तियार करते हुए नियमों में फेरबदल कराने की पेशकश की है। माना जा रहा है कि माध्यमिक व बेसिक में तैनात जिले के करीब 71 मृत शिक्षकों के परिजनों को राहत मिल सकती है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना का संक्रमण इस कदर फैला कि बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 65 शिक्षक इसकी चपेट में आने से अपनी जान गंवा दी। कोरोना से संक्रमित होकर इस दुनिया से चले गए। कोई महिला शिक्षक अपने छोटे-छोट बच्चों को छोड़ गई तो कोई पिता अपने छोटे-छोटे बच्चों और अपनी जीवन अर्द्धांगिनी को बिलखता छोड़ गया। सीएम के फैसले के बाद अब शिक्षकों के परिजनों को एक आस मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि बहुत जल्द ही मृत शिक्षकों के परिजनों को नौकरी दी जाएगी। साथ ही कुछ आर्थिक मदद की भी उम्मीद जताई जा रही है। शासन द्वारा की गई पेशकश को परिजनों ने सराहनीय बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें