फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने रैली निकालकर मतदान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए शिक्षकों ने शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज से बाइक से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों से पहले मतदान, फिर कोई काम करने की अपील की।
विज्ञापन

जागरूकता रैली को खंड शिक्षा अधिकारी नीलम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बाइक रैली विद्यालय से निकलकर मवेशी, शिव मंदिर ब्लॉक सठियाव, रामपुर परदेशी मोढ, कुसरना नर्सरी, चौक, मिश्रा मार्केट, सैय्यद होकर गुजरी। इस दौरान शिक्षकों ने सारा काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, जन-जन की यही पुकार वोट डालो अबकी बार आदि नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया। रैली विद्यालय प्रांगण में पहुंची और यहां गोष्ठी हुई। खंड शिक्षा अधिकारी नीलम ने कहा उत्तर प्रदेश का प्रत्येक मतदाता लोकतंत्र का भाग्य विधाता है। शत प्रतिशत मतदान लोकतंत्र की शान बने, मतदान करना ही जागरूक समाज की पहचान है। लोकतंत्र की नींव मजबूत करने के लिए शत प्रतिशत मतदान बहुत जरूरी है। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह, शिवप्रकाश चौबे, विवेक सिंह, विकास सिंह, भूपेंद्र मिश्रा ,कमलेश पांडेय, ब्यास मिश्रा, वेदव्यास मिश्रा, संजय सिंह, श्यामलता सिंह, अंकित सिंह, राहुल सिंह, सागर सरोज, शशिबाला, रीना त्यागी, विजय मिश्रा, वरुण सिंह, अखिलेश चौबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें