फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय पर शिक्षकों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विभिन्न मांगों को लेकर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ(पांडेय गुट) द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने चलाया जा रहा अनिश्चित कालीन धरना बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षकों ने कहा कि जब तक लंबित मांगों का समाधान नहीं हो जाता धरना जारी रहेगा। वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम नरायण सिंह ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जो विद्यालय मानकों को पूरा करते हैं उनको परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाता। जिला उपाध्यक्ष परमानंद दुबे ने कहा कि 27 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया गया तो शिक्षक अपना आंदोलन और तेज करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह, अमित श्रीवास्तव, शेरबहादुर यादव, अनिल चतुर्वेदी, असफाक अहमद, अशोक सिंह, प्रकाश प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें