फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरसी पर शिक्षकों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी पर शिक्षकों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बीआरसी पर धरना दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक संयोजक अजय कुमार सिंह ने कहा कि द्वारा शिक्षकों को विलंब दिखाकर वेतन काटना व वार्षिक वेतन वृद्धि रोक देना, एक साथ दो- दो प्रकार का दंड देना नियत संगत नहीं है। बीईओ के इस कृत्य शिक्षकों में रोष है। रामनाथ राम ने कहा कि अध्यापक सेवा नियमावली में स्पष्टीकरण लेने के बाद ही वेतन काटने व निलंबन करने का उल्लेख है। जबकि बीईओ नियमों का सही निर्वहन नहीं कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जब से खंड शिक्षा अधिकारी अतरौलिया ब्लॉक में आए हैं तब से बराबर इनकी शिकायत मिलती रही है। पोर्टल पर ऑनलाइन सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यापक द्वारा स्वीकृत कर लिया जाता है तो संबंधित शिक्षक का वेतन रोका नहीं जा सकता। जबकि खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा ऐसा किया गया। बृजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बीईओ मेरे विद्यालय पर सुबह 8:10 पर पहुंचे तो एक शिक्षिका आई हुई थीं। उनसे उपस्थिति रजिस्टर लेकर ऑफिस में बैठे रहे। जबकि हम लोग प्रार्थना समय से कराएं, खंड शिक्षा अधिकारी महोदय राष्ट्रगान के समय भी प्रार्थना स्थल पर नहीं आए और 5 लोगों का वेतन काटने, निलंबित करने की धमकी देकर चले गए। कहा कि बिना स्पष्टीकरण लिए ही निलंबन की कार्रवाई कर दी गई। अध्यक्षता श्रीराम सिंह व संचालन देवेंद्र कुमार सिंह ने किया। धरने में अविनाश राय, जितेंद्र राय, शेषनाथ, नागेंद्र दुबे, राजेश कुमार, केदार वर्मा ,योगेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह सहित आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें