आजमगढ़। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए शहर में शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों से दूध में मिलावट होने के संदेह पर पांच नमूने लिए। साथ ही दूध विक्रेताओं को नोटिस दी और पंजीयन कराने के निर्देश दिए।
एफडीए की टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर के पास मोटर साइकिल पर दूध लेकर जा रहे ग्वाले को रोका। उसके पास खाद्य पंजीकरण नहीं था। जांच के लिए नमूना लिया गया। रैदोपुर, शारदा चौक, राहुल नगर मड़या से भी दूध के नमूने लिए गए। जिन्हेकं जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया। जांच में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरनाथ, रामचन्द्र यादव, कीर्ति आनन्द, संजय कुमार सिंह एवं प्रेमचन्द्र शामिल रहे। संवाद