फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के विरोध में शिक्षकों ने रखा उपवास

विज्ञापन
शहर के रैदोपुर स्थित गांधीमूर्ति पर उपवास रखते शिक्षक नेता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। शिक्षकों के उत्पीड़न के विरोध में बृहस्पतिवार को प्रदेश महामंत्री इन्द्रासन सिंह के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने गांधी प्रतिमा के पास उपवास रखा। शासन से शिक्षकों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने प्रदेश के शिक्षकों और शिक्षिकाओं के उत्पीड़न के संबंध में प्रदेश के शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को कई पत्र भेजे लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। 27 मई को विद्या मंदिर बालिका हाईस्कूल लखनऊ की शिक्षिका सहित अन्य शिक्षकों के मूल्यांकन और ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के नाम पर हो रहे उत्पीड़न के संबंध में शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को अवगत कराया। कोई समुचित आश्वासन न मिलने पर उपवास रखने का निर्णय लिया। इन्द्रासन सिंह ने कहा कि कोरोना संकट में सरकार की शिक्षक विरोधी नीतियों के चलते ऐसी परिस्थिति पैदा हो चली जिससे शिक्षक समुदाय आहत है। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कुछ शिक्षक साथियों के साथ हमें उपवास पर बैठना पड़ा। मंडलीय अध्यक्ष वशिष्ट सिंह ने बताया कि आजमगढ़ मंडल के सभी प्रदेश की कार्यकारिणी के सदस्यों पदाधिकारी उपवास पर हैं। ध्रुवमित्र शास्त्री, दिवाकर तिवारी, मुन्नू यादव, डा. रविन्द्र नाथ राय, रामबिहारी सिंह, रिजवान अहमद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें