फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सरकारी और निजी विद्यालयों के शिक्षकों को आठ विषयों में मिलेगा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। माध्यमिक विद्यालयों के उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के लिए इंडियाज बेस्ट टीचर अवार्ड-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पुरस्कार शिव नाडर फाउंडेशन और सैड बिजनेस स्कूल, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के संयुक्त सहयोग से प्रदान किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि इस पुरस्कार का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है। ऐसे शिक्षक, जो कक्षा शिक्षण में उत्कृष्टता, शिक्षण पद्धति में नवाचार और विद्यालय व समुदाय में नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करते हैं, उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया जाएगा। पुरस्कार के लिए व्यवसाय अध्ययन एवं उद्यमशीलता, कंप्यूटर साइंस, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, पर्यावरणीय विज्ञान, भूगोल, गणित और भौतिक विज्ञान सहित कुल आठ विषय श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। प्रत्येक विषय में एक सरकारी और एक निजी विद्यालय के शिक्षक को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रकार कुल 16 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस पुरस्कार के लिए केवल संबंधित विद्यालय ही अपने शिक्षकों का नामांकन कर सकते हैं। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा और इसके लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है। अंतरराष्ट्रीय जूरी के अंतिम मूल्यांकन के आधार पर पांच सितंबर 2026 (शिक्षक दिवस) को 16 विजेता शिक्षकों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें