माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के जिलाध्यक्ष बालकेश के नेतृत्व में जनता सहयोग इंटर कालेज मई खरगपुर ?
- फोटो : AZAMGARH
लालगंज। माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के जिलाध्यक्ष बालकेश दुबे के नेतृत्व में जनता सहयोग इंटर कालेज मई खरगपुर के शिक्षक व कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को नई पेंशन स्कीम को लेकर विरोध जताया। शिक्षकों ने अपनी बाहों में काली पट्टी बांधकर पुरानी पेंशन के पक्ष में शिक्षण कार्य किया। शिक्षकों ने सरकार को आगाह किया कि शिक्षक एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन तत्काल दी अन्यथा कार्य बहिष्कार कर धरना दिया जाएगा। इस दौरान अशोक कुमार उपाध्याय, नंदलाल उपाध्याय, परविंद राम, सत्येंद्र प्रसाद, दिवाकर राम, ज्योति भूषण सिंह आदि उपस्थित रहे।