फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों-कर्मचारियों ने जलाई एनपीएस की प्रतियां

विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए फूलपुर बीआरसी पर विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
फूलपुर। ऑल टीचर एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) पेंशन बचाओ मंच ने एक अप्रैल को काला दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान एनपीएस की प्रतियां भी जलाई गईं। डॉक्टर, सेक्रेटरी और सफाईकर्मियों ने भी विरोध जताया।
विज्ञापन

मंच के जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द यादव के नेतृत्व में बीआरसी फूलपुर पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बैठक की। एनपीएस से नाराज शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एनपीएस की प्रतियां जलाई। काली पट्टी बांधकर एनपीएस का विरोध किया। सुभाष चंद यादव ने कहा केंद्र सरकार ने एक अप्रैल 2004 और प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल 2005 को पुरानी पेंशन बंद कर दिया था। पुरानी पेंशन की प्राप्ति तक संघर्ष जारी रहेगा। आने वाले समय में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है। सरकारों ने कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी ही छीन ली है। सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को एकजुट होकर इस लड़ाई को आगे बढ़ाने की जरूरत है। संचालन ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव ने किया। सतीश चन्द, सुरेंद्र यादव, दीपक यादव, डॉ. ओपी जायसवाल, मेवालाल, धर्मेंद्र यादव, चंद्रभान यादव, राजेश यादव, अखिलेश प्रजापति, बीएन यादव, सीबी यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें