माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के आह्वान पर सोमवार को जनता इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर कालीपट्टी बांधकर विरोध जताया।
प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अब तक फ्रीज महंगाई घोषित नहीं की गई है। वहीं 16 अगस्त से विद्यालय में भौतिक रूप से पठन पाठन करने के लिए दो पालियों में शिक्षकों की उपस्थिति पर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। समय सीमा का निर्धारण नहीं होने के विरोध में 16 से 24 अगस्त तक संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षक काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य संपादित करते रहेंगे। इसके बाद 25 अगस्त को मुख्यालय स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, परशुराम यादव, नरेंद्र कुमार, विजय बहादुर, रविन्द्र यादव, रामसकल यादव, शेषनाथ यादव, सूर्यभान यादव, रफीउद्दीन, संजय पटेल, अरुण कुमार पांडेय, मनोज कुमार, शाहनवाज खान आदि रहे।