पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षिकों का विनियमीतिकरण, सीबीएसई के बराबर मूल्यांकन का पैसा आदि मांगों को लेकर यूपी बोर्ड के शिक्षकों ने शनिवार को मूल्यांकन केंद्रों पर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन करने का बहिष्कार कर दिया। इस बीच प्रभारी डीआईओएस शिक्षकों को मनाते रहे लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। जिससे एक भी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हो सका।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर काॅलेज, शिब्ली नेशनल इंटर काॅलेज व इंटरमीडिएट काॅलेज सठियांव को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। चारों केंद्रों पर शिक्षक तो पहुंचे लेकिन कुछ समय बाद ही शिक्षक संगठन भी पहुंचे। शिक्षक संगठन अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। उन्हीं के साथ शिक्षकों का पूरा हुजूम धरने पर बैठक गया। शिक्षक पुरानी पेंशन बहाल करने के साथ सीबीएसई के बराबर मूल्यांकन की दर देने की मांग समेत सात मांग सरकार के समक्ष रख रहे हैं। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांग पूरी न होने तक मूल्यांकन का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। शिक्षक समन्वय समिति के तत्वावधान में जिला मंत्री लव कुमार व कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करके और मांगों के पूरी होने तक पूर्ण बहिष्कार की बात कही। इस अवसर पर धरना-प्रदर्शन को रमेश कुमार यादव, श्याम बहादुर, रवीश, शंकर, रवि, प्रदीप, सुभाष, विनोद, अजय, महेंद्र आदि शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के प्रदेश मंत्री शैलेश राय के नेतृत्व में मूल्यांकन केंद्र शिब्ली नेशनल इंटर काॅलेज, जीजीआईसी डीएवी इंटर काॅलेज, सठियांव इंटर काॅलेज में दर्जनों पदाधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा प्रदर्शन करते हुए धरना दिया गया। इस दौरान प्रांतीय मंत्री शैलेश राय ने कहा कि 2019 से लेकर अब तक हजारों परीक्षकों का प्रदेश में पारिश्रमिक, कक्ष निरीक्षक, टीए आदि का अवशेष विभाग की लापरवाही से भुगतान अपशेष हुआ है। जिसके लिए जिले से लेकर प्रदेश तक कोई अधिकारी सुनता नहीं है। जिलाध्यक्ष बालकेश दूबे, जिलामंत्री साकेत चतुर्वेदी तथा कार्यवाहक जिलामंत्री नागेंद्र कुमार, शेषनाथ मिश्र, बालकेश दूबे, साकेत चतुर्वेदी, नागेंद्र कुमार, सुनील राय, दिनेश सिंह, रविशंकर लाल व बलवंत सहित आदि उपस्थित थे।