कस्बे में शुक्रवार को एक डंपर दो बाइक व डिवाइडर में टक्कर मारने के बाद एक दुकान में घुस गया। इस हादसे में दुकानदार व डंफर चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी रानी की सराय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के टेकमलपुर गांव निवासी सर्वजीत यादव डंपर चालक है। शुक्रवार को डंफर लेकर वाराणसी के लिए निकला था। इस दौरान वह नशे में धुत था। निजामाबाद मोड़ पर उसने एक बाइक में टक्कर मारा, जिससे बाइक सवार नीतीश कुमार (32) निवासी ओहदपुर थाना सरायमीर घायल हो गया। इसके बाद डंफर आगे बढ़ा तो एक अन्य बाइक में टक्कर मारने के बाद डिवाइडर में टकरा कर सड़क किनारे स्थित एक दुकान में घुस गया। इसमें डंफर चालक सर्वजीत के साथ ही दुकानदार जय किशन जायसवाल (37) निवासी राजागली कस्बा रानी की सराय घायल हो गया। हादसे में दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तो वहीं दुकानदार को काफी नुकसान भी हो गया। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डंफर को पुलिस थाने में ले जाकर खड़़ा कर दिया गया है।