आजमगढ़। कंधरापुर थाने में दो दिनों पूर्व फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को भंवरनाथ पेट्रोप पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया।
महिलाओं के फेसबुक आईडी पर लड़कियों के नाम से ही बने फेक आईडी से अश्लील मैसेज आते थे। कंधरापुर थाने पर हुई शिकायत के बाद मुकदमा पंजीकृत हुआ तो पुलिस ने विवेचना शुरू की। विवेचना में फेक आईडी बनाकर अश्लील मैसेज करने वाले की पहचान शहर कोतवाली के बदरका मुहल्ला निवासी शम्स परवेज आलम के रूप में हुई। जिसे पुलिस कंधरापुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को भंवरनाथ पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शम्स परवेज बिलरियागंज शिक्षा क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय पर बतौर शिक्षक तैनात था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।