उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ और
शिक्षणेतर संघ के संयुक्त तत्वावधान में दिया जा रहा धरना शुक्रवार को भी
जारी रहा। इस दौरान शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में
तालाबंदी की।
वहीं, धरना स्थल पर जनता इंटर कालेज खुटौली के श्रीराम मौर्य
द्वारा किया जा रहा बेमियादी अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने को
संबोधित करते हुए उत्तर प्र्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष इरफान
अहमद ने कहा कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, यह अनशन जारी रहेगा।
शिक्षणेत्तर संघ के जिला मंत्री इंद्रसेन सिंह ने कहा कि यदि अनशन से श्री
राम मौर्य की हालत बिगड़ती है तो इसकी जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक
की होगी क्योंकि समस्या के समाधान के लिए कई बार उन्हें प्रत्यावेदन उपलब्ध
कराया जा चुका है।
इस दौरान धरनारत शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक
कार्यालय में तालाबंदी कर धरना दिया। उनका कहना था कि यह तालाबंदी
अनिश्चितकाल तक की समस्याओं के समाधान होने तक चलती रहेगी।