फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से कुचलकर शिक्षक की मौत: बकरी सड़क पर आने से हादसा, विद्यालय के लोगों ने जताई संवेदना; अज्ञात पर FIR

Fri, 21 Aug 2026 08:24 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ के ठेकमा क्षेत्र में विद्यालय जाते समय शंकरपुर मोड़ के पास सड़क पर बकरी आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान किसी वाहन की चपेट में आने से शिक्षक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरदह थाना क्षेत्र के मुड़हर-लालगंज मार्ग पर शंकरपुर मोड़ के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में सहायक अध्यापक चंदन कुमार (46) की मौत हो गई। विद्यालय जाते समय सड़क पर अचानक बकरी आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए शिक्षक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पत्नी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हर गांव निवासी संतलाल के पुत्र चंदन कुमार वर्ष 2013 से विकासखंड ठेकमा के प्राथमिक विद्यालय भैंसकुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को वह रोज की तरह बाइक से विद्यालय जा रहे थे। शंकरपुर मोड़ के पास अचानक सड़क पर बकरी आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उनकी पत्नी अंजू गौतम लालगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कार्यरत हैं। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री हैं।

विज्ञापन

शिक्षकों में भी शोक की लहर
सहायक अध्यापक चंदन कुमार की मौत की खबर से शिक्षा क्षेत्र ठेकमा में शोक की लहर दौड़ गई। विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने घटना पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें