फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी नियंत्रण : 100 दिन अभियान में 37 हजार की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में टीबी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नई तकनीकी पहल शुरू की है। जिला टीबी क्लिनिक के इंचार्ज डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 24 मार्च से 100 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 1029 हाई रिस्क गांवों को चिह्नित कर वहां टीबी की सक्रिय खोज और जांच की जा रही है। अब तक करीब 37 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें 32 हजार लोगों का एक्स-रे किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि ‘ टीबी आरोग्य साथी ’ एप जल्द ही उत्तर प्रदेश में लॉन्च किया जाएगा। इस एप पर टीबी मरीजों का पूरा डेटा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। इससे उनकी निगरानी और उपचार अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि 24 मार्च को ‘ ई-संगनी ’ एप लॉन्च किया जा चुका है। इस एप के जरिए मरीज अपने मोबाइल से बीमारी से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं और उन्हें तुरंत जवाब मिल सकेगा। इससे मरीजों को घर बैठे सही जानकारी और परामर्श प्राप्त होगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चार डिजिटल एक्स-रे मशीनों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर जांच की जा रही है। इन कैंपों में रोज औसतन 8 से 10 नए टीबी मरीजों की पहचान हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें