स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में तरवां बना चैंपियन, ट्राफी के साथ खिलाड़ी। श्रोत- जिला
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय जूनियर बालक / बालिका जूडो एवं हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हॉकी में जहां तरवां चैंपियन रहा, वहीं जूडो में खिलाड़ियाें ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि संजय सिंह सचिव, जिला हॉकी संघ एवं रमाकांत वर्मा प्रबंधक, प्रतिभा निकेतन स्कूल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
हॉकी प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन ने बताया कि पहले सेमीफाइनल में तरवां ने प्रतिभा निकेतन स्कूल को 3-0 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम ने शांति निकेतन स्कूल को 2-0 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में तरवां ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्टेडियम को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इसी प्रकार जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 38 किग्रा वर्ग में शिवांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 45 किग्रा में प्रियांशु, 50 किग्रा में अनुप, 52 किग्रा में दुलारे तथा 57 किग्रा में शिवम ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर भूपेंद्र वीर सिंह, मोहम्मद इरफान, गोविंद यादव, आदर्श यादव, करन श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में तरवां बना चैंपियन, ट्राफी के साथ खिलाड़ी। श्रोत- जिला