फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य था अंडा विक्रेता, शिकार बन गया ग्राहक

Wed, 06 May 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के संबंध में अंडा विक्रेता ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है जबकि शेष की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


संजरपुर गांव निवासी सतई पुत्र झिनक राम संजरपुर बाजार में देशी शराब की दूकान के पास अंडे का ठेला लगाता है। सोमवार की रात करीब सवा आठ बजे गांव निवासी सलमान पुत्र मकसूद, आफताब पुत्र समशुद्दीन, आसिफ, मोहम्मद उमैर, गंभीरपुर थाने के छाऊ गांव निवासी अबू सहजा और सरायमीर थाने के खंडवारी गांव निवासी शादाब सतई के ठेले पर पहुंचे और अंडा खाया। शराब के नशे में धुत यह लोग अंडा खाकर चलने लगे तो सतई ने उनसे पैसा मांगा।
विज्ञापन


तो वह झगड़े पर उतर आए और गोली चला दी। जो अंडा खाने के लिए खड़े गांव निवासी कालीचरण के सीने पर जा लगी। आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस के साथ भी झड़प हुई और ईंट पत्थर चले। देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस ने हालात पर काबू पाया। एसओ मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले सभी मनबढ़ किस्म के हैं। पूर्व में भी यह लोग इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। लेकिन राजनैतिक हस्तक्षेप के बाद छोड़ दिए गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें