फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वरनगर में घुसा तमसा और नदी का पानी

विज्ञापन
तूफानी बारिश के बाद कोल घाट के एक घर से अपने जरुरी सामानो को लेकर निकलते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। पिछले पांच दिनों में हुई रिकार्ड तोड़ मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं शुक्रवार रात को हुई भारी बरसात से शहर के निचले मोहल्लों में तीन से चार फीट तक पानी लग गया है। तमसा और बारिश का पानी सैकड़ों घरों में घुस गया है।
विज्ञापन

नगर के सबसे प्रह्लाद नगर, बागेश्वर नगर, कोल पांडेय, कोल बाजबहादुर, मुकेरीगंज, हीरापट्टी, सिधारी आदि मुहल्लों में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। शुक्रवार की रात आठ बजे तूफान संग शुरू हुई मुसलाधार बारिश ने विगत कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ा। भोर में लगभग तीन बजे तक लगातार बारिश होती रही है। नगर के करतालपुर स्थित प्रह्लादनगर कॉलोनी तालाब बन चुकी है। सैकड़ों मकानों का पहला तल डूब चुका है। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह के आवास में भी पानी भर गया। वहीं नगर के बागेश्वर नगर में नदी का पानी रेगुलेटर के सहारे कालोनी में घुस गया। लोग छतों पर सहारा लेने को मजबूर हुए। नगर के बलरामपुर स्थित हाइडिल कॉलोनी के बगल गुजरने वाले नाले का पानी रात लगभग 12 बजे के करीब कॉलोनी के हर घर में पानी घुस गया। हालांकि शनिवार की सुबह कमरों में लगा पानी तो हट गया लेकिन रास्तों पर जमा पानी नहीं हट सका था। कॉलोनी में बिजली के नौ खंभों के गिरने की भी सूचना मिली।
0000000000000000
नगरपालिका ने शुरू की पानी निकालने की कवायद
जनपद में शुक्रवार की रात हुई झमाझम बारिश से जलभराव के कारण कई मुहल्लों में लोगों की जीवन नारकीय हो गया। घरों में पानी घुसने से उनके कीमती सामान खराब हो गए। सुबह से ही नगरपालिका इन मुहल्लों में पानी के निकास के लिए जुट गए है। जहां नगरपालिका के इंजन कम पड़े वहां नगरपालिका ने प्राइवेट में इंजन लेकर पानी की निकास कराना शुरू किया।
विज्ञापन

000000000000000000
नगर के हीरापट्टी, प्रह्लाद नगर, कोलघाट में प्राइवेट पंपिंग सेट के सहारे पानी निकाला जा रहा है। वहीं नगर के सिधारी, कोल बाजबहादुर में सरकारी पंपिंग सेट के सहारे पानी की निकासी हो रही है। बाकी मुहल्लों से जेई जलकल द्वारा पानी का निकास कराया जा रहा है।
एसएन सिंह, ईओ नगरपालिका।

ूफानी बारिश के बाद रोडवेज स्थित बागेश्वर नगर के एक घर से पानी निकालते लोग।- फोटो : AZAMGARH

तूफानी बारिश के बाद रोडवेज स्थत बागेश्वर नगर में पानी के बीच घर से बच्चों को निकालने के लगाई गई सी?- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें