फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पत्नी से बात की, फिर खाया सल्फास, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के सोनवारा गांव में एक युवक ने पत्नी से फोन पर बात करने के बाद सल्फास खा लिया। देखते ही देखते युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के घर मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

महराजगंज थाना क्षेत्र के सोनवारा गांव निवासी विरेंद्र राजभर (30) शुक्रवार की दोपहर करीब 2.30 बजे पत्नी से फोन पर बात की। फोन कटने के बाद वह किसी बात से क्षुब्ध होकर सल्फास खा लिया। तकलीफ बढ़ने पर परिजनों को बताया तो परिजन उसे लेकर आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम करीब 5.30 बजे मौत हो गई। बड़े भाई धर्मेंद्र ने बताया कि मृतक चेन्नई में पवन चक्की कंपनी में काम करता था। एक हफ्ते पहले वहां से सीधे अपने ससुराल ओझौली आया। इसके बाद अपनी दोनों पुत्री को लेकर चार दिन पहले घर आ गया। उसके बाद पत्नी से फोन पर बात होती रहती थी। पत्नी से क्या बात हुई उनके बीच क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है। मृतक दो पुत्री का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें