फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सोलर पैनल से विद्युत निगम को रोज मिल रही 0.6 मेगावाट बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सोलर पैनल से जहां लोगों के घर रोशन हो रहे हैं, वहीं विद्युत निगम को रोज 0.6 मेगावाट बिजली भी मिल रही है। जिले में अब तक 50 लोगाें ने अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाया है। इससे उन्हें बिजली बिल की चिंता से मुक्ति मिल गई है।
विज्ञापन

ज्यादातर लोग बिजली पर निर्भर हैं। वहीं, सरकार बिजली की बचत और वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सौर ऊर्जा नीति पर जोर दे रही है। सौर उर्जा से जहां लोगों के घर जगमग हो रहे हैं, वहीं भारी भरकम बिजली बिल से भी राहत मिल रही है। इसके अलावा सोलर पैनल के माध्यम से निगम को भी बिजली मिल रही है। योजना के तहत सोलर पैनल की स्थापना करने वालों को शासन की तरफ से अनुदान भी दिया जा रहा है। इससे सोलर पैनल की तरफ लोगों का रुझान बढ़ रहा है। अब तक पीएम सूर्य घर योजना के तहत 50 घरों की छतों पर सोलर पैनल की स्थापना की गई है। नेडा की ओर से प्रतिकिलो वाट की दर से 65 हजार रुपये का अनुदान भी दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं के बिजली का इस्तेमाल करने के बाद अतिरिक्त बिजली निगम के ग्रिड में चली जाती है। इसका भुगतान बिजली निगम की ओर से 3.21 प्रति यूनिट की दर से किया जाता है।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें