फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जनप्रतिनिधियों से भी लें सड़कों के निर्माण की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी विभाग के तहत आने वाली सड़कों की सूची जो आठ साल से ज्यादा समय बने हुए हो गया है, उसका 15 दिन के अंदर एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजें। जनप्रतिनिधियों से भी इसकी सूची हासिल की जाए। उक्त दिशा-निर्देश उप्र. के उद्यान, कृषि विपणन राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रविवार को सर्किट हाउस के सभागार में कृषि एवं उद्यान विभाग के मंडलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में दिए। उन्होने जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर बनने वाली सड़कों का शिलान्यास मंत्री के प्रतिनिधि के रूप में उन्हीं से कराने के लिए निर्देश दिए। दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सुनियोजित तरीके से सड़कों का निर्माण कराया जाए। जो सड़कें एनएच एवं एनएचआई से खराब हुई हैं, उसे अधिकारियों से बात कर मरम्मत कराएं। कहा कि छह एवं सात साल पुरानी बनी हुई टूटी सड़कों की अनुरक्षण मद से मरम्मत कराई जाए। मंडियों में लक्ष्य के मुकाबले हॉट पैड बनाए। जनप्रतिनिधियों से उनके लेटर पैड पर पर दो-दो हॉट पैड बनाने के लिए पत्र प्रेषित करें। कहा कि ग्राम समाज की जमीन पर लगने वाली साप्ताहिक बाजारों की भी बाउंड्री वाल बनाकर उसके अंदर पानी की टंकी, शौचालय, सोलर लाइट सिस्टम, इंटरलॉकिंग आदि कार्यों को कराए जाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। उद्यान विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि वेबसाइट पर उपलब्ध योजनाओं का प्रचार प्रसार कराएं। योजनाओं से संबंधित पर्चा छपवा कर गांव-गांव वितरित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत में कैंप लगाकर कम से कम 100 व्यक्तियों को पांच पर्चा देकर प्रचार-प्रसार कराएं। उन्होंने कहा कि पर्चा बांटने का फोटो एवं वीडियो बनाकर भेजें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे किसानों को मशरूम की खेती के लिए जागरूक करें। कहा कि फल, फूल, सब्जी की खेती करने वालों को विभाग द्वारा संचालित मचान योजना का लाभ फ्री में दें। समीक्षा बैठक में डिप्टी डायरेक्टर उद्यान विभाग, डिप्टी डायरेक्टर मंडी, जिला उद्यान अधिकारी आजमगढ़ एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें