फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime News: आजमगढ़ में धमकी एसआईटी, 220 मदरसा संचालकों के खिलाफ दर्ज होगा केस

Sat, 01 Feb 2025 04:50 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में 220 मदरसा संचालकों के खिलाफ केस दर्ज होगा। ये सभी मदरसे एसआईटी की जांच में फर्जी पाए गए हैं। बता दें कि प्रदेश में योगी की सरकार बनने के बाद 2017 में अस्तित्वहीन, बिना मान्यता के चल रहे मदरसों की जांच की जिम्मेदारी एसआईटी को सौंपी गई। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में फर्जी पाए गए मदरसों के संचालकों पर शनिवार को मुकदमा दर्ज हो सकता है। जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में शुक्रवार को देर रात तक एसआईटी की टीम ने 220 मदरसा संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर तैयार करते रही।

विज्ञापन


जिले में 2010 में बिना मान्यता संचालित मदरसों का मामला प्रकाश में आया था। मदरसा पोर्टल पर जब मदरसों को अपलोड करवाया गया तो सैकड़ों मदरसों के कागजात में गड़बड़ी पाई गई। इसकी शिकायत शासन तक हुई। प्रदेश में योगी की सरकार बनने के बाद 2017 में अस्तित्वहीन, बिना मान्यता के चल रहे मदरसों की जांच की जिम्मेदारी एसआईटी को सौंपी गई। 

जांच के दौरान एसआईटी की टीम ने पाया कि 308 में से 219 मदरसे ऐसे हैं जो सिर्फ कागजों में संचालित हैं। मौके पर इनका कोई अस्तित्व ही नहीं है। इनमें से 39 मदरसा संचालक तत्कालीन अधिकारियों, कर्मचारियों से मिली भगत कर आधुनिकीकरण योजना का लाभ भी ले चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मदरसों के अलावा 72 मदरसे ऐसे पाए गए, जिनको नियमों को ताक पर रखकर मान्यता दी गई थी। एसआईटी ने इसमें विभाग के तत्कालीन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई थी। नवंबर 2022 में एसआईटी की जांच रिपोर्ट पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति ने फर्जी मदरसा संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की संस्तुति भी कर दी थी, लेकिन फर्जी मदरसा संचालकों पर मुकदमा दर्ज कौन कराएगा।

इस संबंध में शासन स्तर से कोई पत्र न आने से मामला रुका हुआ था। शासन से निर्देश के बाद अब एसआईटी ने फर्जी मदरसा संचालकों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए शुक्रवार देर शाम तक 220 फर्जी मदरसा संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर तैयार कर किया। शुक्रवार को रात होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो सका।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें