झूलेलाल जयंती पर बृहस्पतिवार की शाम छह बजे सिंधु सेवा मंडल की ओर से सीताराम मुहल्ले से गाजे-बाजे के साथ झांकी निकाली गई। ट्रैक्टरों पर निकली झांकी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रहीं।
शोभायात्रा के दौरान हर कोई दर्शन को आतुर दिखा। हर किसी को प्रसाद स्वरूप उबला चना और फल बांटा जा रहा था। शोभायात्रा के दौरान सामाजिक सरोकार से जुड़ी झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही थीं। झांकी मुहल्ला सीताराम से निकलकर पुरानी कोतवाली, चौक, शंकरजी मूर्ति, लालडिग्गी, पुरानी सब्जी मंडी, चौक, फराशटोला, कालीनगंज होते हुए सीताराम मुहल्ला पहुंच कर संपन्न हुई। झूले लाल झांकी में विभिन्न जिलों से आए कलाकारों द्वारा बनाई गई झांकियां काफी आकर्षक रही। जगह-जगह कलाकारों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी। दूसरी तरफ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर कोतवाली की पुलिस झांकी के साथ चल रही थी।