फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद से लड़ने की ली शपथ

Fri, 22 May 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में गुरुवार को आतंकवाद विरोध दिवस पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक यातायात हफीर्ज्जुर रहमान ने कहा कि आतंकवाद और हिंसा अब किसी क्षेत्र विशेष तक सीमित नही रह गया है, वरन कई राज्यों में अलग-अलग तरह से कुप्रभावित किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ अराजकतत्वों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा किया है। लोगो के मन में भय और अनिश्चितता की भावना पैदा हो गई है। इसका हर स्तर पर विरोध होना चाहिए। क्षेत्राधिकारी नगर डा. केके सरोज ने कहा कि आतंकवाद और हिंसा के खतरे से समाज के सभी वर्गो में जागरूकता पैदा करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का उद्देश्य इसके कारण आम जनता को हो रहे कष्टो का उल्लेख करके तथा आतंक से राष्ट्रीय हितों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव का उल्लेख कर युवकों को हिंसा से दूर रखना है। कार्यक्रम के समापन पर सभी लोगों को पुलिस अधीक्षक यातायात ने आतंकवाद के विरोध लड़ाई लड़ने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें