फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडेड स्कलों पर लटकी तलवार, 30 सितंबर तक देना होगा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का एक डेटा बेस तैयार किया जाएगा। इसके लिए इन सभी स्कूलों से 30 सितंबर तक अपना सभी विवरण विभाग की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। साथ ही इसका प्रिंटआउट भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करना होगा। शुक्रवार को डीआइओएस डॉ. वीके शर्मा ने वेबिनार (गूगल मीट) के माध्यम से एडेड स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक से कुल 764 विद्यालय संचालित हैं। जिसमें राजकीय विद्यालय 23, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय 97 व वित्त विहीन विद्यालय 644 शामिल हैं। बीते दिनों शासन ने अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच के आदेश जारी किए थे। जांच चल रही है। इसी बीच शासन ने इन स्कूलों का डेटा बेस तैयार कराना भी शुरू कर दिया है। डीआइओएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि एडेड स्कूलों को पोर्टल के माध्यम से अपने यहां शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्र संख्या, भूमि, भवन, चल अचल संपत्तियों से लेकर संसाधनों का पूरा ब्योरा अपलोड करना है। इसके बाद दो प्रतियों में इसे कार्यालय में भी जमा करना होगा। इस कार्य में लापरवाही या फिर विवरण में गलती पाए जाने पर स्कूलों की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई की प्रगति एवं आख्या देंगे नामित नोडल अधिकारी
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि आठ तहसीलों में नामित नोडल अधिकारी की गई कार्रवाई की प्रगति एवं आख्या उपलब्ध कराएंगे। बताया कि नोडल अधिकारी अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 30 दिसंबर वर्ष 2000 के उपरांत नियुक्त शिक्षकों के संबंध में निर्धारित प्रारूप पर अविलंब सूचना कार्यालय में जमा करेंगे। प्रधानाचार्य स्वयं व एक सहायक के साथ समस्त शिक्षकों के मूल शैक्षिक प्रमाण-पत्र का मिलान कराएंगे।
विज्ञापन

वर्चुवल क्लास का करें प्रचार-प्रसार
कोविड-19 संक्रमण की वजह से विद्यालयों में पठन-पाठन बंद है। बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा दिलाने के लिए दूरदर्शन और स्वयंप्रभा चैनल पर शैक्षिक वीडियो सोमवार से शुक्रवार तक प्रसारित किए जा रहे हैं। इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग हो, इसके लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। डीआईओएस ने समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि कक्षावार, विषयवार समय-सारिणी का व्यापक प्रचार-प्रसा कराते हुए संबंधित छात्र-छात्राओं को समय सारिणी से अवगत कराएं।
एक अक्टूबर से चलेगा अभियान
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जिलाधिकारी ने अभिभावकों, शिक्षकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर संचारी रोगों जैसे दिमागी बुखार एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव, रोकथाम एवं उपचार हेतु संवेदीकरण किया जाना है। अत: प्रत्येक वर्चुवल बैठकों में इस विषय पर भी जागरूकता एवं प्रचार प्रसार हेतु समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें