फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शपथ ग्रहण आज, सजाए गए कार्यक्रम स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के शपथ ग्रहण का सभी को बेसब्री से इंतजार था। शासन द्वारा तिथि का निर्धारण होते ही शुक्रवार को शपथ ग्रहण कराने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कहीं शपथ ग्रहण के लिए टेंट लगाया गया है तो कहीं नगरपालिका के सभागार को शपथ ग्रहण के लिए सजाया गया है। पूरे दिन नगर निकायों के कर्मचारी शपथ ग्रहण स्थल को सजाने संवारने में जुटे रहे। जनपद में तीन नगरपालिकाओं और 13 नगर पंचायतों के लिए हुए चुनाव में विजय मिलने के बाद प्रत्याशियों, उनके समर्थकों और आम जनमानस को शपथ ग्रहण का इंतजार था। ताकि नगर निकायों में रुके विकास के कार्य गति पकड़ सकें। शासन की ओर से तिथि का निर्धारण होते ही शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गईं। नगर निकायों द्वारा शपथ ग्रहण के लिए स्थान पहले से ही चिन्हित किए जा चुके थे। तिथि का निर्धारण होते ही बृहस्पतिवार को इन स्थलों को शपथ ग्रहण के लिए सजाने संवारने का कार्य शुरू कर दिया गया। आजमगढ़ नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर नगर के डीएवी इंटर कालेज में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण के लिए डीएवी इंटर कालेज मैदान में टेंट लगाने के साथ ही मंच तैयार किया गया है। इसके अलावा लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां भी लगाई गई हैं। शुक्रवार को पूर्वांह्न 11 बजे एडीएम प्रशासन द्वारा उनके साथ ही 25 सभासदों को शपथ दिलाई जाएगी। शुक्रवार को जनपद के 16 अध्यक्षों और 238 सभासदों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें