फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ननिहाल में रह रहे युवक की संदिग्धावस्था में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कोठिया गांव स्थित ननिहाल में रह रहे युवक की सोमवार की रात संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतक आईआईटी देहरादून का छात्र था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। शहर के पुरानी कोतवाली मुहल्ला निवासी प्रखर त्रिपाठी विगत 20 दिनों से अपने ननिहाल में रह रहा था। सोमवार की रात भोजन करने के बाद वह छत पर टहलने चला गया। रात दो बजे तक वह छत पर ही टहल रहा था। इसके बाद मंगलवार की सुबह वह आंगन में स्थित अपने चारपाई पर पड़ा हुआ था। प्रखर के नाना रामकृपाल उपाध्याय सो कर उठे और आंगन में आए तो नाती का शरीर चारपाई पर और पैर जमीन पड़ा देखा तो उसे उठाने लगे, लेकिन वह नहीं उठा। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची और मौका मुआयना किया। वह मां-बाप की इकलौती संतान था। माता पिता किसी काम से मुम्बई गए थे, जिसके चलते प्रखर अपनी ननिहाल में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें