फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को गश्त के दौरान 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे कोपागंज का हिस्ट्रीशीटर बताया है। बुधवार को पुलिस टीम लोहरा गांव के पास मौजूद थी कि मुखबिर से सूचना मिली कि गौकश व 25 हजार का इनामी अपराधी सलीम नट कांशीराम आवास गजहड़ा के पास मौजूद है। पुलिस पहुंची तो वहां मौजूद एक युवक भागने लगा। जिस पर पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से तमंचा व कारतूस मिला। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार इनामी सलीम नट मऊ जिले के कोपागंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें