बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरईरामपुर गांव निवासी विवाहिता की गुरुवार की शाम संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। ससुराल में ही फंदे पर लटकता हुआ उसका शव मिला था। ससुराल वाले आत्महत्या बता रहे थे। फिर भी पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने मायके वालों को घटना की जानकारी देने के साथ ही शव को पीएम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दज कराया।
वाराणसी जिले के चोलापुर थाना अंतर्गत गोसाई की मोहाव गांव निवासी राम आसरे पष्रजापति ने तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री सीमा का विवाह तीन साल पूर्व हरईरामपुर गांव निवासी इंद्रजीत के साथ किया था। शादी में दी गई टीवी खराब हो गई थी जिले लेकर ससुराल वाले उसकी बेटी को अक्सर ही ताना देते थे। वर्तमान में पचास हजार नकद व एलईडी टीवी की डिमांड की जा रही थी। यह डिमांड न पुरा करने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर शव को फंदे पर टांग दिया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जिसमें मृतका के पिता ने पति इंद्रजीत, ससुर धंजू, सास बुधना देवी के अलावा नंदोई जितेंद्र को नामजद किया है।