फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुन भावुक हुए अशोक

विज्ञापन
मुसेपुर निवासी अशोक शर्मा पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा किये गये मदद के बारे में बताते? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से जगदीश और उनके पुत्र अशोक शर्मा स्तब्ध हैं। सऊदी में एक्सीडेंट के मामले में बंद अशोक शर्मा को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की वजह से देश आने में मदद मिली थी। बुधवार को इसे याद करते हुए अशोक शर्मा और उनके पिता जगदीश भावुक हो उठे।
विज्ञापन

जगदीश ने बताया कि वर्ष 2010 में उनका बेटा अशोक सऊदी चालक की नौकरी करने लगा। इसी बीच एक दिन उसकी गाड़ी से एक्सीडेंट हो जाने पर उसे पुलिस ने जेल में डाल दिया। पिता ने तब गोरखपुर सांसद रहे योगी आदित्यनाथ, डीएम से मिले। इसके बाद वह विदेश मंत्रालय पहुंचकर गुहार लगाई। वह सफदरगंज में थे तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का फोन आया उन्होंने आश्वासन दिया कि उनका लड़का जल्द लौट आएगा। उनके प्रयास से डेढ़ महीने बाद मेरा लड़का घर पहुंचा। आज वह हमारे बीच नहीं हैं इसपर यकिन नहीं हो रहा है। वहीं अशोक शर्मा ने बताया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के प्रयास से मुझे अपने घर पहुंचने में काफी सहयोग मिला। उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया। उनके इस तरह से जाने का मुझे बहुत दुख है। उनकी यह कमी हमेशा खलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें