फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 ग्रामों के 1569 परिवारों का सर्वे हुआ पूरा, बुखार के 8 मरीज चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। हॉट स्पाट के रुप में चिह्नित मुबारकपुर क्षेत्र के नयापुरा चक सिकठी गांव के तीन किमी क्षेत्र में फैल 17 ग्रामों में डोर टू डोर सर्वे का काम मंगलवार को पूरा हो गया। इस दौरान सर्वे टीम ने कुल 1569 परिवारों के 11,176 लोगों का सर्वे किया। सर्वे के दौरान सांस लेने में दिक्कत की शिकायत और बुखार के कुल 21 पीड़ित मिले हैं। इसके अलावा एक माह के अंदर विदेश से आए 14 लोगों की भी पहचान हुई है। इन सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मुबारकपुर का नयापुरा चक सिकठी गांव के चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसमें एक व्यक्ति के दूसरे सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ आई गई है। कोरोना पॉजिटिव लोगों में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ ही पड़ोस की एक महिला भी शामिल है। एक ही गांव के चार लोगों के पॉजिटिव होने के बाद जिला प्रशासन ने इस गांव से तीन किमी क्षेत्र के दायरे में आने वाले 17 ग्रामों का भी डोर टू डोर सर्वे कराया। सोमवार से शुरू हुआ सर्वे का काम मंगलवार को पूरा हो गया। कुल 30 टीम सर्वे के लिए लगाई गई थी। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि सर्वे टीम ने सभी 17 ग्रामों के कुल 1569 परिवारों के कुल 11176 लोगों का सर्वे किया। इस दौरान 14 दिनों के अंदर विदेश या देश के अन्य संक्रमणीय क्षेत्र से आया कोई व्यक्ति नहीं मिला। वहीं एक माह के अंदर विदेश से आए 14 लोग मिले। इतना ही नहीं सर्वे के दौरान कुल 13 लोग सांस रोग और आठ बुखार से पीड़ित पाए गए। विदेश से आए और बुखार व सांस रोग से पीड़ित कुल 35 लोगों को चिह्नित किया गया है। इनका सैंपल लेकर जांच में भेजने का सीएमओ को निर्देश दिया गया है। सीएचसी मुबारकपुर प्रभारी डॉ. सी यादव के नेतृत्व में बनी टीम इनका सैंपल लेगी। उन्होंने बताया कि मुबारकपुर में एक टीम लगातार मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें