फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए सुरेंद्र प्रताप का चयन

विज्ञापन
राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक सुरेंद्र प्रताप। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से प्रदेश के शिक्षकों को राज्य स्तर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार -2019 से सम्मानित किया जाएगा। इनमें जिले से एक शिक्षकों का चयन हुआ है। सम्मान पाने वाले शिक्षकों की सूची जारी होते ही अन्य शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से विद्यालयों में अच्छा कार्य करने वाले और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन इमानदारी से करने वाले शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से नवाजा जाता है। हरवर्ष की तरह इस वर्ष भी सरकार की ओर से आवेदन मांगे गए थे। जिसमें जनपद के 10 शिक्षकों ने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। प्रभारी बीएसए अमरनाथ राय ने बताया कि इस बार आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। जिसमें शिक्षकों ने आनलाइन ही अपनी डिटेल को अपलोड किया था। जिसमें कोयलसा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भैरवपुर के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रताप सिंह का चयन जनपद से राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए किया गया है। उनको मिली इस सफलता से शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है। वर्तमान में सुरेंद्र प्रताप सिंह उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भी हैं। उनकी सफलता पर शिक्षक संगठन में भी हर्ष व्याप्त है। राज्य अध्यापक पुरस्कार के चयनित सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हमने अपने विद्यालय की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखा, समय से विद्यालय जाना और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देता था। साथ ही यह भी सुनिश्चित करता था कि बच्चों को अच्छी प्रकार से शिक्षा मिले। आज हमारे उन प्रयासों का प्रतिफल हमें मिला है। इसके पहले वर्ष 2016 में उत्कृष्ठ विद्यालय का पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं। यह पुरस्कार हमें उप्र सरकार द्वारा प्रदान किया गया था। इस पुरस्कार के मिलने के बाद हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें