फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जेएनयू प्रकरण का समर्थन दुखद'

Wed, 24 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में आतंकी अफजल की बरसी पर आयोजित सभा में जिस प्रकार देश विरोधी नारे लगे और जब पुलिस ने कार्रवाई की तो उनके समर्थन में जिस प्रकार के कार्यक्रम हो रहे हैं, वह काफी दुखद है। उक्त बातें लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने बुधवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष माला द्विवेदी के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने जिस तरह से देश के विकास के लिए कार्य किया है, उससे अन्य दलों में हताशा है क्योंकि उन्होंने कभी भी धन न होने का रोना नहीं रोया बल्कि उपलब्ध संसाधनों से ही देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया। जेएनयू प्रकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की अनुमति के बिना विश्वविद्यालय में अफजल गुरू की बरसी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे बड़ी बात ऐसे कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष का शामिल होना इस बात को साबित करता है कि वहां कुछ गलत है।

विश्वविद्यालय प्रशासन को जेएनयू को इस प्रकार के तत्वों का अड्डा नहीं बनने देना चाहिए। यह हताशा और निराशा का ही परिणाम है कि कुछ लोग ऐसा करने वालों के समर्थन में उतर आए हैं। बोले युवा उद्यमियों के सामने सबसे बड़ी परेशानी रजिस्ट्रेशन की होती थी। इसे दूर करने के लिए उद्योग आधार पोर्टल तैयार किया है।
विज्ञापन


इसके सहारे छोटे उद्यमी घर बैठे ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इससे पहले, छोटे उद्यमियों को लोन लेने में परेशानी होती थी। बैंकों में उनसे गारंटी मांगी जाती थी लेकिन हमने क्रेडिट विकास फंड जारी किया है, जिससे अब उद्यमियों को बैंक गारंटी नहीं देनी होगी। यूपी में विधानसभा चुनाव के समय मुद्दों के बारे में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा मुद्दा कानून व्यवस्था है, जो पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें