अंबारी। फूलपुर तहसील के ग्राम पंचायत बरईपुर में चार साल से उपकेंद्र बनकर तैयार है। तीन साल पहले नेताओं ने इसका लोकार्पण भी कर दिया लेकिन यहां से बिजली की आपूर्ति एक दिन नहीं हुई।
सपा सरकार में 22 अगस्त 2015 को विधायक आदिल शेख ने बरईपुर में विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास किया था। 367 लाख रुपये की लागत से वर्ष 2017 में उपकेंद्र बन कर तैयार हो गया और 2019 में तत्कालीन भाजपा सांसद नीलम सोनकर एवं फूलपुर विधायक अरुण कांत यादव ने इसका लोकार्पण भी कर डाला। लोकार्पण के तीन वर्ष बीतने के बाद भी विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति नहीं शुरू हो पाई है। यहां से तीन फीडर बनाए गए हैं। उपकेंद्र निर्माण लो वोल्टेज और अघोषित कटौती की समस्या को देखते हुए किया गया था।फूलपुर अधिशासी अधिकारी शिवाजी सिंह का कहना है कि अभी सभी काम पूरा नहीं हो पाया है। यह सूचना मैनेजमेंट विभाग को दे दी गई है लकिन उदासीन बना हुआ है।