फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: थाने में सनी की मौत सुनियोजित हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने तरवां थाने में सनी की मौत मामले को सुनियोजित हत्या बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस तरवां थाने से मात्र 500 मीटर दूरी पर तरवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। आजमगढ़ और तरवां के बीच मेडिकल कॉलेज है, उसमें सनी को नहीं ले गए, सीधे सनी के शव को शवगृह में ले जाकर रख दिया।
विज्ञापन

परिजनों का साफ मानना है कि सनी की हत्या की गई है। पुलिस ने भी लोगों के दिलों में बैठे आक्रोश को शांत करने के लिए कुछ पुलिसकर्मियों पर एफआईआर कर चुप्पी साध ली। ये दिखावटी एफआईआर की गई अन्यथा अब तक आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी हो जाती।
एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए सांसद ने बातचीत के दौरान बताया कि सनी के परिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से एक लाख रुपये का चेक दिया गया है। भाजपा के लोग दिखावटी इवेंट बहुत करते हैं। काम इवेंटों से नहीं चलेगा। काम सच्चाई से चलेगा। भाजपा 2014, 17, 19, 22 और 2024 का चुनाव लड़ चुकी है। इन पांच चुनावों में इनके संकल्प पत्र पढ़ लीजिए। उसके बाद जो किया उसका आकलन कर लीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें